Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून चकराता के लाखामंडल क्षेत्र के म्यूडाकी छानी गडाड में युवक की हत्या

एफआरआई में कार्यरत कर्मचारी ने पत्नी की हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया
देहरादून। पत्नी ने शराब पीने से टोका तो एफआरआई में कार्यरत एक कर्मचारी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास करते हुए पत्नी को दून अस्पताल लेकर पहुंच गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी से असली कहानी पता लगी। आरोप है कि युवक के परिवार वाले दहेज को लेकर भी महिला का उत्पीड़न कर रहे थे।
इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दीपक, पुत्र गिरदाबल, निवासी डूढपुरा, सिविल लाइन, जिला इटावा एफआरआई देहरादून में एमटीएस पद पर नौकरी करता है। दो दिसंबर 2022 को उसकी शादी सुधा यादव (34) निवासी पालीकला, थाना भर्तना, इटावा, यूपी से हुई थी। सुधा के परिवार वालों का आरोप है कि शादी के बाद दीपक, उसका पिता गिरदाबल, मां मिथिलेश, भाई उदय और अक्षय सुधा का दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। आए दिन उससे दहेज में बोलेरो कार लाने की मांग की जाती थी। उनका दावा है कि शादी के वक्त दहेज में 20 लाख रुपये दिए भी थे। बीते साल 22 जून को आरोपी ने इटावा में बेटी सुधा के साथ मारपीट की थी। तब उन्होंने सिरगास थाने में पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद दीपक के माफी मांगने पर बेटी को उनके यहां रहने दिया गया। हाल में दीपक और सुधा साथ में एफआरआई परिसर में रह रहे थे।
आरोप है कि बीते 27 जनवरी को दीपक ने खूब शराब पी। सुधा ने टोका तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सुधा अचेत हुई तो खुद उसे दून अस्पताल लेकर पहुंच गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या की है। मामले में पुलिस ने दीपक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›