Report by : CWN Desk
Published at :
रुड़की: होटल मालिक के बेटे की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के पीतांबरपुर टी-एस्टेट क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पहलवान बाबा प्राचीन मंदिर के पास बरसाती नाले में बोरे में भरा एक शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बोरे से बाहर निकाला।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मृतका की पहचान पीतांबरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय विशाखा पुत्री बुधराम, निवासी स्मिथनगर, के रूप में हुई। शव की स्थिति देखकर प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई। युवती के मुंह से खून बहा था, जबकि शरीर पर गंभीर चोटों के निशान नहीं मिले। केवल पैर पर खरोंच पाई गई। आशंका है कि मुंह या सांस रोककर हत्या की गई और फिर शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया गया।
घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। अंबीवाला ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी कुश मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद से मृतका का सगा भाई फरार है, जिससे शक की सुई उसी पर टिक गई है। फिलहाल मौसेरे भाई रोहित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार भाई की तलाश में दबिश दे रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›