Report by : कालू वर्मा
Published at :
प्रेमिका से शादी न हो पाने के चलते युवक ने उठाया था आत्मघाती कदम

भगवानपुर के सनसनीखेज घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा
रूड़की
। थाना भगवानपुर क्षेत्र में 10 जनवरी की सुबह ग्राम बालेकी यूसूफपुर में गन्ने के खेत में गोली मारकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गन्ने के खेत में लहुलुहान शव मिलने से मची सनसनी का बाद प्रकरण के सम्बन्ध में मृतक के चाचा श्री सुशील द्वारा दिनांक 12.1.2023 को दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0-21/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात दर्ज किया गया था। 
एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा अन्य पुलिस ऑफिसर्स एवं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा करने व मृतक के परिजनों से मिलने के पश्चात प्रकरण का खुलासा करने में जुटी पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव से बरामद मोबाईल को कब्जे में लेकर कॉल डिटेल चेक की गई तो जानकारी मिली कि मृतक की 03 युवतियों के साथ दोस्ती थी।

प्रेमिका से शादी न हो पाने के चलते युवक ने उठाया था आत्मघाती कदम


तीनो युवतियों के बयान लेने पर जानकारी मिली कि तीनों युवतियों में से एक युवती मृतक की प्रेमिका थी। प्रेमिका से शादी के लिए घर वालों की रजामंदी न मिलने व भाग कर कोर्ट मेरिज करने की बात पर प्रेमिका के इन्कार करने पर युवक ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि कुछ समय पूर्व सगे भाई की मृत्यु हो जाने मृतक के पिता की मानसिक स्थिती ठीक नही थी। पुत्र द्वारा आत्महत्या करने पर उक्त पिता द्वारा घबराकर बदनामी के डर से मृतक के हाथ से तमन्चा निकाल कर खेत में फेंक दिया।
दिनांक 19.1.2023 को पुलिस टीम द्वारा मृतक के पिता द्वारा बताये स्थान गन्ने के खेत में वादी व परिजनों के साथ जाकर आस-पास गन्ने के ढेर के अन्दर से घटना में प्रयुक्त अवैध तमन्चा 12 बोर व  एक खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। बरामदा तमन्चे को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु एफ.एस.एल. भेजा जायेगा । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में भगवानपुर और सहारनपुर निवासी युवतीयों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराकर धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराए गए जहां युवतियों द्वारा अपने पूर्व में दिये गये बयानों का समर्थन किया गया।

*पुलिस टीम- थाना भगवानपुर-*
1- SHO भगवानपुर राजीव रौथाण
2- SSI सतेन्द्र बुटोला
3- SI लोकपाल परमार
4- SI कर्मवीर सिंह
5- SI प्रवीन बिष्ट
6- SI विपिन कुमार
7- SI दीपक चौधरी
8-SI ऋषिकान्त पटवाल
9- SI मंशा ध्यानी
10- HC 246 विनोद कुमार
11- HC 325 गीतम सिंह
12- C. चा. लाल सिंह
13- C. 584 देवेन्द्र सिंह
14- C. 354 उबैदउल्ला
15- C. 139 राजेन्द्र सिंह

*C.I.U. टीम रुड़की-*
1- SI मनोहर भण्डारी (प्रभारी C.I.U.)
2- C. अशोक, 3- C. सुरेश रमोला, 4- C. महिपाल, 5- C. कपिल

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›