Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में तपोवन में गंगा में नहाते डूबा युवक, चीला नहर से भी मिला अज्ञात शव

ऋषिकेश। 19 मार्च 2024 को SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश लक्ष्मण झूला क्षेत्रान्तर्गत ध्रुव घाट पर एक युवक अपने साथियों के साथ गंगा नदी में नहा रहा था, इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह पानी की तेज लहरों की चपेट में आकर नदी में डूब गया।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाते हुए लगभग 15 से 20 फ़ीट की गहराई से उक्त युवक को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया।  युवक का विवरण:- निखिल शाही पुत्र रमेश शाही, उम्र 17 वर्ष, निवासी विकास गुरुगं शहीद स्मारक गुमानीवाला ऋषिकेश, देहरादून
वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी चीला द्वारा चीला शक्ति नहर में एक अज्ञात शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया जिसकी शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›