Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल में केएमवीएन में संविदा पर तैनात युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम में संविदा पर तैनात युवक ने मंगलवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
नारायण नगर निवासी विजय कुमार (45) निगम में रोप-वे प्वाइंट पर तैनात थे। मंगलवार को उन्होंने अवकाश लिया था। उनका बेटा नमन व युग नारायण नगर में चल रही रामलीला में पाठ खेल रहे हैं। मंगलवार की रात भी बच्चे रामलीला स्थल गए थे। वह 3 बजे लौटे। तब विजय अलग कमरे में सो गए। बुधवार सुबह परिजन चाय लेकर उसके कमरे में गए तो वह दुपट्टे से फांसी के फंदे पर एक बल्ली से लटके थे। मल्लीताल कोतवाली की एसआई प्रियंका मौर्या ने बताया मामले में जांच की जा रही है। वह अपने पीछे दो बच्चों के साथ ही पत्नी तथा मां समेत अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं।

Select Language

Advertisement