Connect with us

देहरादून

समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म और बनाया अश्लील वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रास्ता रोककर जबरन ले जाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज और आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। नाबालिग लड़की के साथ विशेष समुदाय के युवक ने डराकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने पीड़ित की वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपित ने फिर पीड़ित से संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता उसके साथ नहीं गई तो आरोपित ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की।
प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी से जावेद ने दोस्ती करने की कोशिश की।
आगे बताया कि बेटी ने जब मना किया तो आरोपित ने 19 सितंबर को दोबारा बेटी को फोन किया। आरोपित ने बात न करने पर स्वजनों को जान से मारने की धमकी दी और किशोरी को रात 11 बजे घर से बाहर बुलाया। वह गेट से बाहर गई तो आरोपित ने उसे अपनी बाइक पर बैठाया और प्रेमनगर स्थित अपने भाई की दुकान में ले गया, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो बना ली।
इसके बाद फिर आरोपित धमकी देने लगा। पीड़िता 22 सितंबर को रात आठ अपने सहेली के घर निरंजनपुर जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान रास्ता रोककर आरोपित ने जबरन उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इसके बाद पीड़िता की मां ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: पर्यटक आवास गृह में लापरवाही पर सहायक प्रबंधक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित, सफाई नायिका से स्पष्टीकरण तलब
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement