Report by : CWN Desk
Published at :
रंगमंच की मशाल: जहूर आलम जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

नैनीताल। प्रख्यात रंगकर्मी जहूर आलम को जन संस्कृति मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई। नैनीताल निवासी जहूर भाई बीते पांच दशक से रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका थियेटर ग्रुप ‘युगमंच’ उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देशभर में रंगकर्म की एक सशक्त नर्सरी के रूप में जाना जाता है। यहीं से प्रशिक्षित अनेक कलाकार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) और फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचे हैं। रंगकर्म को जन सरोकारों से जोड़ने और समाज के सवालों को मंच पर लाने में जहूर दा की भूमिका अविस्मरणीय रही है। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें संगीत नाटक अकादमी सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। उनके अध्यक्ष बनने से जन संस्कृति मंच को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है। यह न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे सांस्कृतिक जगत के लिए गर्व की बात है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›