Connect with us

नैनीताल

रामनगर में नहर से मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। हाथीडंगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब शनिवार सुबह एक रिटायर्ड दरोगा का शव सिंचाई नहर में मिला। मृतक की पहचान शिव विहार कॉलोनी चोरपानी निवासी 63 वर्षीय जगमोहन सिंह रावत के रूप में हुई है। वे उत्तराखंड पुलिस में दरोगा पद से तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे।

करीब सात-आठ साल पहले उन्होंने रामनगर कोतवाली में हेड मोहर्रिर के रूप में सेवा दी थी और उसके बाद पदोन्नति पाकर उप निरीक्षक बने। इसके बाद वे रामनगर सीओ कार्यालय में पेशकार पद पर कार्यरत रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून उल्लंघन पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा एक्शन: नैनीताल में 304 नाली जमीन जब्त

बताया जा रहा है कि जगमोहन सिंह रावत रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। शनिवार सुबह भी वह घर से टहलने निकले थे, लेकिन कुछ देर बाद ही उनका शव सिंचाई नहर में बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विवि के छात्र-छात्राएं कुमाऊं के प्रसिद्ध मेले-त्योहार, कुमाऊंनी बोली का अध्ययन करेंगे

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में शोक और आशंका का माहौल है।

Select Language

Advertisement