Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में एसीएमओ के चालक ने महिला मित्र की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एसीएमओ के चालक ने अपनी महिला मित्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 35 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है, जो शिवलोक कॉलोनी की निवासी थी और ब्यूटी पार्लर चलाती थी। घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ, जब पुलिस को सूचना मिलने पर महिला का शव बरामद हुआ।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिला अस्पताल में तैनात स्थाई चालक मुकेश पुजारी ने ही पिंकी की हत्या की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी विवाद के चलते यह घटना घटी। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मुकेश ने पिंकी के सिर में गोली मारी और इसके बाद खुद ही रानीपुर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरवी सिंह ने भी पुष्टि की है कि मुकेश पुजारी स्थाई चालक के पद पर कार्यरत था और फिलहाल एसीएमओ के चालक के रूप में तैनात था। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Select Language

Advertisement