Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरकी पैड़ी पर अवैध लंगर चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती

हरिद्वार। चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी श्री संजीत कंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुभाष घाट क्षेत्र में अवैध रूप से लंगर संचालित कर रहे लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर मौजूद छह व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में हरकी पैड़ी एवं सुभाष घाट क्षेत्र में किसी भी प्रकार से लंगर नहीं चलाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि गंगा घाटों की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से घाट क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं और दुकानदारों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि घाटों की पवित्रता और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›