Report by : CWN Desk
Published at :
प्रदेश के कई विभागों में समूह-ग के खाली 223 पदों पर होगी भर्ती

लोक सेवा आयोग जून में कराएगा भर्ती के लिए परीक्षा, 28 फरवरी से आवेदन
हरिद्वार। लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के कई विभागों में समूह-ग के खाली पड़े 223 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जून में आयोग की ओर से भर्ती के लिए परीक्षा प्रस्तावित की गई है।
बुधवार को लोक सेवा आयोग की ओर से अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के तहत कई विभागों में समूह-ग के रिक्त 223 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन करने के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग की ओर से इन पदों पर विज्ञप्ति जारी करते हुए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
इसमें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में 19 पदों, सहकारी समितियां में तीन, उच्च शिक्षा विभाग में दो, खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में 13, डेरी विकास विभाग में एक, कृषि विभाग में 38, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में 22, अर्थ एवं संख्या विभाग में 125 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
इन पदों के लिए 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। इसमें संशोधन और परिवर्तन करने की तिथि सात मार्च से 16 मार्च तक रहेगी। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा (मुख्य) (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन जून में करना प्रस्तावित है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›