हल्द्वानी

इस बार महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद तीन योगों का संयोग

महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार करें ज्योतिर्लिंग की पूजा, होगा लाभकारी
हल्द्वानी। 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है। महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद इस बार तीन योगों का संयोग है। महाशिवरात्रि के दिन ही प्रदोष व्रत भी है। पंडितों के अनुसार महाशिवरात्रि के व्रतियों पर शिव कृपा बरसेगी। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि इस बार 8 मार्च को है।
महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग बन रहा है। महाशिवरात्रि पर इन तीन योगों का एक ही दिन पर बनना अद्भुत संयोग है। इस साल महाशिवरात्रि काफी शुभ फल देने वाली मानी जा रही है।
इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी है। इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से सभी सुख की प्राप्ति होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव का व्रत करने और पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। यह योग शुक्रवार को पड़ने से और फलदायी होगा। इसके अलावा इस दिन शिव योग का संयोग बन रहा है। शिव योग में साधना, मंत्र, जप शुभ फलदायी होते हैं। 
भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अपनी राशि अनुसार ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए। जो भक्त किसी कारण ज्योतिर्लिंग जाकर पूजा नहीं कर सकते, वे अपनी राशि अनुसार घर पर ही ज्योतिर्लिंग का चित्र लगाकर पूजा कर सकते हैं।
राशि के अनुसार करें ज्योतिर्लिंग की पूजा
मेष: सोमनाथ पंचामृत से अभिषेक
वृषभ: मल्लिकार्जुन दूध से अभिषेक
मिथुन: महाकालेश्वर पंचाक्षरी मंत्र जाप
कर्क: ओंकारेश्वर दही-शक्कर से अभिषेक
सिंह: बैजनाथ गुड़ के शर्बत से अभिषेक
कन्या:  भीमाशंकर दूध से अभिषेक
राशि के अनुसार करें ज्योतिर्लिंग की पूजा
तुला: रामेश्वरम गन्ने के रस से अभिषेक
वृश्चिक: नागेश्वर शमी और बेलपत्र अर्पित करें
धनु: विश्वनाथ दूध से अभिषेक
मकर: त्रयंबकेश्वर गंगाजल में गुड़ मिलाकर अभिषेक
कुंभ: केदारनाथ पंचामृत से अभिषेक
मीन: घृष्णेश्वर केसरयुक्त दूध से अभिषेक

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी