Report by : कालू वर्मा
Published at :
रजिस्ट्रार कानूनगो पर हमले के आरोपी 25 हजार के इनामी पार्षद समेत तीन आरोपी दबोचे

गिरफ्तारी के डर से दर-दर भटकने के मजबूर हुआ मुख्य आरोपी पार्षद, उग्रता और सरकारी कार्यों में बाधा किसी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी: एसएसपी
हरिद्वार
। कोतवाली रुड़की ने आरोपियों के पेंच कसने के लिए उठाया गया कदम सफल रहा। मुख्य आरोपी सचिन चौधरी की सूचना देने वाले को ₹25000/- के ईनाम की घोषणा होने के 24 घंटों के भीतर हरिद्वार पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन चौधरी के तीन साथियों को कोतवाली रुड़की क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी हासिल की।
रुड़की तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर तैनात श्री विजेन्द्र कुमार के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए आपदा के समय राजकीय कार्य में बाधा व आपदा राहत उपकरणों को क्षतिग्रस्त करने पर कोतवाली रुड़की में पार्षद सचिन चौधरी, शुभम व अन्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहित विभिन्न प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। दर-दर भटक रहे मुख्य आरोपी सचिन के गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं।
पकड़े गए अभियुक्त-
1- शुभम चौधरी पुत्र पंकज चौधरी निवासी कर्नल एनक्लेव रूड़की
2- पंकज उर्फ विक्की पुत्र स्वर्गीय राम किशन निवासी मोहनपुरा डबल फाटक रुड़की
3- सन्दीप पुत्र स्व0 सुरेशानंद निवासी शिवाजी कालोनी ढ़डेरा रुड़की

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›