Report by : CWN Desk
Published at :
3 दिन नैनीताल जिले में रहेंगे राज्यपाल, देखें क्या है महामहिम का कार्यक्रम

कैची धाम मन्दिर, घोडाखाल मन्दिर और हनुमान गढी मन्दिर के करेंगे दर्शन

(कमल जगाती)
नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पी.वी.एस.एम., यू.वाई.एस.एम., ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम.(से.नि.) आज16 फरवरी (गुरूवार) से तीन दिवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शाम 3ः30 बजे पंतनगर से कार से प्रस्थान कर 5ः30 बजे नैनीताल राजभवन पहुॅचेंगे। राज्यपाल 17 फरवरी को सवेरे 9ः30 बजे राजभवन से कैची धाम मन्दिर के लिए प्रस्थान कर 10ः15 बजे कैची धाम मन्दिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद 10ः45 बजे कैची धाम मन्दिर से घोडाखाल मन्दिर के दर्शनों को सवेरे 11ः10 जाएंगे।
राज्यपाल दोपहर 12ः20 बजे राजभवन नैनीताल में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और सायं 06ः10 बजे हनुमान गढी मन्दिर के दर्शन करेंगे। राज्यपाल रात्रि 08ः00 बजे विन्टेज ग्रीन बैंकट हॉल रामपुर रोड हल्द्वानी में निजी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और रात्रि विश्राम राजभवन नैनीताल में करेंगे।
राज्यपाल 18 फरवरी (शनिवार) को सुबह 09ः00 बजे राजभवन से कार द्वारा कैलाखान हैलीपैड और वहां से हेलीकॉप्टर से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›