Connect with us

हल्द्वानी

सड़क हादसों में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों समेत तीन की मौत, पांच घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अपर सहायक अभियंता और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

पहला हादसा हल्द्वानी के कुल्यालपुरा निवासी श्रवण कुमार के साथ हुआ। श्रवण कुमार लोनिवि रानीखेत में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात थे। शनिवार को अपनी बाइक से लौटते समय उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का विरोध प्रदर्शन की तैयारी करने वाले यूथ कांग्रेसी नजरबंद

दूसरी घटना में बरेली के किला छावनी निवासी 32 वर्षीय प्रभात कुमार की जान चली गई। प्रभात अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें भी बचाया नहीं जा सका।

तीसरी और सबसे बड़ा हादसा बाजपुर के बरहैनी में हुआ। मूलरूप से पाली दन्यादोली रानीखेत निवासी 36 वर्षीय खजान रावत रुद्रपुर लोनिवि कार्यालय में अपर सहायक अभियंता के पद पर तैनात थे। शनिवार को वे अपने तीन कार्यालय कर्मियों और एक पारिवारिक सदस्य के साथ देहरादून से हल्द्वानी लौट रहे थे। अचानक उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान खजान रावत की भी मौत हो गई। तीनों हादसों ने प्रशासन और विभाग के कर्मचारियों को गहरे शोक में डाल दिया है। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement