Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: पत्नी के अवैध संबंध के शक में ई-रिक्शा चालक ने कैंटीन संचालक की पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजाली इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। अवैध संबंध के शक में ई-रिक्शा चालक अनिल ने अपने घर के बरामदे में सो रहे कैंटीन संचालक 28 वर्षीय तरुण रावत की पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया और पत्थर को भी कब्जे में ले लिया।

मूलरूप से राजेंद्रनगर, राजुपरा निवासी तरुण रावत अपने परिवार के साथ रहते थे और तिकोनिया के पास कैंटीन चलाते थे। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे तरुण, गौजाजाली निवासी ई-रिक्शा चालक अनिल के घर गया था। पूछताछ में आरोपी अनिल ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी गीता साहू के तरुण से अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक को लेकर तरुण और अनिल के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन विवाद के बाद तरुण घर लौटने के बजाय अनिल के बरामदे में तख्त पर लेटकर सो गया।

रात करीब 1:30 बजे अनिल ने तरुण के सो जाने का फायदा उठाते हुए घर के बाहर से एक बड़ा पत्थर उठाया और सोए हुए तरुण के सिर पर एक के बाद एक कई वार किए। तरुण के सिर को पूरी तरह कुचलने तक वह वार करता रहा। शोर सुनकर पड़ोसी जाग गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल तरुण को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून कोटी इछाड़ी मार्ग पर पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

पुलिस पूछताछ में अनिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, अनिल की शादी करीब 14 साल पहले गीता साहू से हुई थी। उनके दो बच्चे (13 और 9 साल) भी हैं। अनिल पहले अपनी पत्नी के साथ राजुपरा दुर्गा मंदिर के पास किराए के मकान में रहता था। तरुण की गीता से बातचीत फोन और व्हाट्सऐप पर शुरू हुई, जो बाद में बढ़ती गई। तीन साल पहले अनिल को शक हुआ और उसने पत्नी को समझाया, तरुण को भी दूर रहने की चेतावनी दी, लेकिन बातचीत कम नहीं हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनिल ने रिश्ते के चलते अपनी पत्नी को लेकर कई बार घर भी बदला। घटना से पहले भी पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। यहां तक कि गीता तीन साल पहले तीन दिन के लिए लापता भी हो गई थी और तीसरे दिन खुद ही वापस लौट आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदू जागरण मंच ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर के समर्थन में रैली निकाली

मृतक के पिता राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात उनके बेटे को गीता ने फोन कर अपने घर बुलाया और वहां साजिशन उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने अनिल और उसकी पत्नी गीता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल की कद-काठी तरुण के मुकाबले कमजोर थी। इसलिए वह आमने-सामने की लड़ाई में हार सकता था। इसी वजह से उसने तरुण के सोने का इंतजार किया और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है और घटनास्थल से बरामद पत्थर को भी कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement