Report by : CWN Desk
Published at :
चमोली सड़क हादसा: देवाल में अनियंत्रित होकर केल नदी में गिरा वाहन, 4 लोगों की मौत की आशंका

उत्तराखंड के रुद्रपुर और कपकोट में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक युवक, बार संचालक और स्कूटी सवार शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें।

रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और बागेश्वर जिलों से सड़क हादसों की बेहद दुखद खबर सामने आई है। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए इन भीषण हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहली घटना रुद्रपुर के बगवाड़ा क्षेत्र की है। यहाँ गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार लोडर ने पैदल चल रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बगवाड़ा भट्ठा निवासी 25 वर्षीय दीपक साहनी पुत्र रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक सुबह अपने मामा के घर से पैदल अपने घर वापस लौट रहा था।
रुद्रपुर में ही एक दूसरा हादसा आदर्श कॉलोनी स्थित बालाजी द्वार रोड पर हुआ। यहाँ बुधवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में जाने-माने बार संचालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान किच्छा की आवास विकास कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय संजय शर्मा पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उधर, बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से भी एक दर्दनाक हादसे की खबर है। गुरुवार शाम फरसाली के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर अचानक 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में राकसी तोक निवासी स्कूटी सवार गणेश तिरुवा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›