Report by : CWN Desk
Published at :
राजधानी में ऑटो संचालन के लिए तीन बनाये 3 कॉरिडोर

24 स्टैंड चिह्नित, हर स्टैंड पर खड़े होने वाले ऑटो की संख्या भी निर्धारित

देहरादून। राजधानी में संभागीय परिवहन विभाग ने ऑटो संचालन के लिए तीन कॉरिडोर बना दिए हैं। देहरादून में 24 स्टैंड चिह्नित किए हैं और हर स्टैंड पर खड़े होने वाले ऑटो की संख्या भी निर्धारित की गई है।
आरटीओ (प्रशासन) सुनील शर्मा के अनुसार, अर्बन मोबिलिटी प्लान के तहत दून के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर और स्मार्ट बनाया जाना है। इसका खाका पूरी तरह तैयार हो चुका है, जिसे अब लागू करने की दिशा में काम चल रहा है। शहर की सड़कों पर 2,300 से ज्यादा ऑटो चलते हैं, लेकिन अभी तक इनके लिए स्टैंड तय नहीं थे। ऑटो शहर से 25 किमी की परिधि में चल सकते हैं, जिसके लिए नॉर्थ-साउथ, ईस्ट-वेस्ट और साउथ सेमीसर्कल कॉरिडोर बनाए गए हैं। इन सभी कॉरिडोर में स्टैंड भी तय कर दिए गए हैं। किस स्टैंड कितने ऑटो चलेंगे, यह संख्या भी तय की गई है।
नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के स्टैंड
ग्राफिक एरा जंक्शन से 10, आईएसबीटी जंक्शन से 50, शिमला बाईपास जंक्शन से 15, निरंजनपुर मंडी से 10, लालपुल से 30, सहारनपुर चौक से 20, रेलवे स्टेशन 50, प्रिंस चौक से 10, तहसील चौक से 25, दर्शनलाल चौक से 10, ब्रह्मकमल चौक से 5 और मैक्स अस्पताल मालसी डियर पार्क से 20 ऑटो चलेंगे।
साउथ सेमीसर्किल कॉरिडोर के स्टैंड
आईएसबीटी से 25, मोथरोवाला चौक से 20 और रिस्पना पुल से 10 ऑटो चलेंगे।
ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के स्टैंड
प्रेमनगर से 25, बल्लूपुर चौक से 20, किशननगर से 15, घंटाघर से 10, परेड ग्राउंड से 25, सहस्रधारा क्रॉसिंग अैर रायपुर से पांच ऑटो चलेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›