Connect with us

हल्द्वानी

आज हल्द्वानी में बदले रहेंगे यातायात के रूट, जनसभा और परीक्षा को देखते हुए पुलिस ने बनाई विशेष योजना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। 21 सितम्बर को शहर में तीन बड़े आयोजन होने जा रहे हैं – UKSSC परीक्षा, छात्र संघ रैली और MB इंटर कॉलेज में जनसभा। इन आयोजनों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत यातायात डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से लेकर कार्यक्रमों के समाप्त होने तक लागू रहेगी।
पर्वतीय से मैदानी क्षेत्र की ओर यातायात
पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले वाहन नारीमन तिराहे से गौलापार रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को कॉलटैक्स तिराहा/हाइडिल तिराहा से पंचक्की होते हुए लालढांठ और ऊंचापुल की ओर भेजा जाएगा।
मैदानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर यातायात
रामपुर रोड और बरेली रोड से आने वाले वाहन, जिन्हें पर्वतीय क्षेत्र जाना है, वे तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन पहुंचेंगे। अन्य वाहनों को जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय कट से टीपी नगर-देवलचौड़-कुसुमखेड़ा मार्ग अथवा मंडी तिराहा, एसडीएम कोर्ट तिराहा और तिकोनिया चौराहा से गौलापुल होते हुए गौलापार रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
मालवाहक वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था
• पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले सभी मालवाहक वाहन (छोटे-बड़े) को गौलापार/पंचक्की रोड से ले जाया जाएगा।
• वहीं, टीपी नगर और मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले मालवाहक वाहन भी गौलापार-पंचक्की मार्ग का उपयोग करेंगे।
जनसभा के दौरान रूट बंद
MB इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा के चलते कुल्यालपुरा चौराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा तक केवल जनसभा में शामिल होने वाले वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। अन्य सभी वाहनों का आवागमन इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग की व्यवस्था
• जनसभा में शामिल होने वाले लोगों, पुलिस, प्रशासन और पत्रकारों के दुपहिया और चौपहिया वाहन MB इंटर कॉलेज मैदान (नुमाइश ग्राउंड) में पार्क होंगे।
• जनसभा में बसों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए ठंडी सड़क पर बस पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने और सभी आयोजन शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement