Connect with us

उत्तराखण्ड

आज आपका फोन भी करेगा वाईब्रेट तो घबराएं नहीं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दूरसंचार विभाग कर रहा अलर्ट सिस्टम को पुख्ता बनाने के लिए ट्रायल

देहरादून। आपदा के समय या उससे पहले मोबाइल पर अलर्ट मिल जाए तो उससे सुरक्षा में लोगों को बड़ी मदद मिल सकती है। ऐसा ही प्रयास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से दूरसंचार विभाग कर रहा है। अलर्ट सिस्टम को पुख्ता बनाने के लिए ट्रायल किए जा रहे हैं।
देहरादून क्षेत्र में यह अलर्ट बुधवार को सभी के मोबाइल पर जारी किया जाएगा।
अलर्ट का परीक्षण राजपुर रोड स्थित बीएसएनएल के भवन में किया जाएगा। सेल ब्राडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है, जो हमें एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र के भीतर सभी मोबाइल नंबर पर अलर्ट करती है। यह अलर्ट एक सायरन के साथ में मोबाइल हैंडसेट पर कुछ संदेश के रूप में उपलब्ध होगा।
इसकी खास बात यह भी है कि यह बाहर से आए यात्रियों के मोबाइल पर भी उन्हें अलर्ट करेगा। ताकि आपदा के किसी भी गंभीर खतरे को लेकर नागरिकों को आगाह किया जा सके, उन्हें बचाव की राह दिखाई जा सके। इसके साथ ही सरकारी एजेंसियों के लिए यह अलर्ट राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रबंधन करने में मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आलीशान शर्किट हाउस छोड़कर पौड़ी के रावत गांव में मिट्टी के होमस्टे में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री

Select Language

Advertisement