Connect with us

उत्तराखण्ड

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में नैना देवी व जागेश्वर धाम समेत 16 मंदिर शामिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के महत्वाकांक्षी मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में 16 मंदिर शामिल किए गए हैं।
इनमें से तीन मां हाटकाली, नैना देवी व जागेश्वर धाम के प्रथम चरण के लगभग 30 करोड़ के कार्यों का प्रधानमंत्री शिलान्यास कर चुके हैं। अन्य मंदिरों के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति की जा चुकी है। शीघ्र ही वहां भी कार्य होंगे। इन मंदिरों के साथ ही इनसे लगे आसपास के स्थल भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाएंगे।

Select Language

Advertisement