Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने संयुक्त अरब अमीरात में अप्रवासी उत्तराखंडवासियों से कहा, साल में एक बार अपने प्रदेश जरूर आएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कहा, हमारी जड़ें उत्तराखंड से जुड़ी हुई हैं, अप्रवासी सेल भी बनाया गया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले अप्रवासी उत्तराखंड वासियों से साल में एक बार अपने प्रदेश आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी भावी पीढ़ी को अपनी मातृभूमि से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अधिक से अधिक निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए विदेश दौरे कर रहे हैं। इस कड़ी में लंदन के बाद अब वह संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर हैं। वह दुबई और आबूधाबी में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए रोड शो करेंगे।
सोमवार को दुबई पहुंचने पर अप्रवासी भारतीयों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सभी अप्रवासी भारतीयों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही योग एवं अध्यात्म की भी भूमि है। उत्तराखंड देश की समृद्ध विरासत का प्रतीक भी है। हमें गर्व है कि हमारी जड़ें उत्तराखंड से जुड़ी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि अप्रवासी भारतीयों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से स्वयं के साथ ही अपनी मातृभूमि का नाम रोशन किया है। यह सबके लिए सम्मान की बात है। अप्रवासी भाई-बहनों और उत्तराखंड सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने और उनके निवेश प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में उत्तराखंड अप्रवासी सेल भी बनाया गया है। अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर करार हो चुका है। सरकार का लक्ष्य वैश्विक निवेशक सम्मेलन में ढाई लाख करोड़ का निवेश लाना है। बड़ी संख्या में उत्तराखंड के प्रति देश-विदेश के उद्यमियों द्वारा की जा रही पहल से हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आशान्वित हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। आज विदेशों में भी एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement