Connect with us

नैनीताल

शौचालय को कमरे में तबदील कर प्रतिदिन तीन हजार के हिसाब से किराये पर देने लगे, आयुक्त ने मौके पर पहुंच कार्यवाही करी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल- आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने अचानक नैनीताल के तल्लीताल बस अड्डे पहुंचकर निरीक्षण के दौरान पाया कि बस अड्डे मे प्राधिकरण नैनीताल द्वारा निर्मित शौचालय बनाया गया था। जिसका संचालन हेतु बायोटैेक कम्पनी को दिया था जिनके द्वारा उपरोक्त शौचालय को कमरे में तबदील कर अवैध रूप से परिवहन विभाग के इंर्चाज पूरन सिंह मेहरा की मिली भगत से पर्यटकों को प्रतिदिन तीन हजार के हिसाब से किराये पर दिया होना पाया गया। जिसे आयुक्त ने गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरएम परिवहन एवं सचिव विकास प्राधिकरण का जवाब तलब करते हुए शौचालय को अवैध रूप से कमरे में परिवर्तन किया गया था। जहॉ पर 6 यूरियल एक महिला टॉयलेट सीट लगी हुई थी। जिसे आयुक्त ने मौके पर ही तोड़ने के आदेश देते हुए पुनः शौचालय बनाने के निर्देश दिये।

Select Language

Advertisement