Report by : Paras Bisht
Published at :
आज हल्द्वानी में बदले रहेंगे यातायात के रूट, जनसभा और परीक्षा को देखते हुए पुलिस ने बनाई विशेष योजना

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव (मतदान व मतगणना) के दौरान पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात योजना लागू की है। इस दौरान नैनीताल रोड पर माल वाहनों सहित अति आवश्यक सेवा को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
नैनीताल रोड पर कड़ी पाबंदी
तिकोनिया से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहन भोटिया पड़ाव चौकी से डायवर्ट होकर दाहिनी ओर से गुजरेंगे। काठगोदाम की ओर से आने वाले वाहन अपने निर्धारित लेन में चलते रहेंगे। तिकोनिया की ओर आने वाले और तिकोनिया से काठगोदाम जाने वाले वाहन भोटिया पड़ाव चौकी से महारानी होटल तक एक ही रोड पर संचालित होंगे।
बसों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली रोडवेज और निजी बसें सीधे अपने रूट पर चलती हुई तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन पहुंच सकेंगी। वहीं पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली सभी बसें भोटिया पड़ाव चौकी से डायवर्ट होकर महारानी होटल तिराहा तक दाहिनी ओर से गुजरेंगी।
महिला डिग्री कॉलेज क्षेत्र
महिला डिग्री कॉलेज चुनाव के दौरान अटल रोड से कुल्यालपुरा चौराहा आने वाले वाहन अटल मार्ग शिव मंदिर-कलावती चौराहा से नगर निगम रोड और नहर कवरिंग रोड होते हुए पानी की टंकी, दोनहरिया व पनचक्की से अपने गंतव्य को जाएंगे।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था केवल चुनाव प्रक्रिया के दौरान लागू रहेगी ताकि कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारू बना रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›