Connect with us

नैनीताल

दुखद हादसा, परिवहन निगम की बस पलटने से चालक की मत्यु

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर(नैनीताल)- उत्तराखंड परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो रास्ते में पलट गई, इसके वजह से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, बस में कुल 17 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम स्थापना दिवस: 15 जून के लिए होटल और होमस्टे पैक, नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

प्राप्त सूचना अनुसार रोडवेज बस संख्या UK 07 PA- 2487 हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रही थी, तभी काशीपुर बायपास पर नया पुल के पास सामने से आ रहे पिकअप को बचाने के कारण बस मार्ग में पलट गई। दुर्घटना में बस चालक गुलबदन निवासी कालागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Select Language

Advertisement