Report by : Paras Bisht
Published at :
महिला तस्कर गिरफ्तार, दो बार जा चुकी जेल

हल्द्वानी- जिला पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा महिला तस्कर को अवैध चरस सहित गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार मुखानी थाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान आम्रपाली के पास दुकान की आड़ में नशे का कारोबार करने वाली महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के पास से पुलिस द्वारा 295 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त पुर्व में भी दो बार जेल जा चुकी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›