Connect with us

देहरादून

देहरादून में दर्दनाक हादसा: भाजयुमो महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की कार दुर्घटना में मौत, कई लोग घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर थानाक्षेत्र में शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। सेंट ज्यूड चौक के पास एक बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को रौंद दिया, जिससे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महानगर महामंत्री जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन से चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा शनिवार शाम लगभग 7:45 बजे सेंट ज्यूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सफेद रंग की कार अचानक तेज रफ्तार में बेकाबू होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी और कुछ ही दूरी पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पटेलनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसे में शामिल कार बुड्ढी निवासी मुजम्मिल की है। यह वाहन कुछ दिन पहले खराब हो गया था और वसीम की वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ा था। शनिवार शाम वर्कशॉप में काम करने वाले अब्बू नामक मैकेनिक ने टेस्टिंग के बहाने कार बाहर निकाली थी। लेकिन ट्रायल के दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर चल रहे पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।
हादसे में केशव विहार, चंद्रबनी निवासी जितेंद्र सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोग तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिष्ट भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
वहीं, चंद्रबनी निवासी रितिक राजपूत गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार वेलवेट अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हादसे में प्रयुक्त कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो घटनास्थल से फरार हो गया था।
इस दर्दनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार एल्मास ने नैनीताल टाइगर्स को हराकर जीती उत्तराखंड प्रीमियर लीग, मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी प्रदान की
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement