Report by : CWN Desk
Published at :
सहारनपुर में सनसनीखेज वारदात: अमीन ने मां, पत्नी और दो बेटों को मार दी गोली, फिर खुद किया सुसाइड

हल्द्वानी के उजाला नगर में 17 वर्षीय किशोर ने दादा की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पढ़ें पूरी खबर।

हल्द्वानी। जनपद के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ उजाला नगर निवासी एक 17 वर्षीय किशोर ने अपने दादा की डांट से नाराज होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उजाला नगर का रहने वाला मो. फैसल (17 वर्ष) अपने दादा हुमायूं के साथ उनके काम में हाथ बटाता था। उसके दादा का बरेली रोड पर ‘केजीएन ढाबा’ (KGN Dhaba) नाम से भोजनालय है। मंगलवार सुबह किसी घरेलू या काम से जुड़ी बात को लेकर दादा ने फैसल को डांट दिया था। यह मामूली सी डांट किशोर को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का फैसला कर लिया।
नाराज फैसल ने ढाबे की पहली मंजिल पर स्थित टिन शेड वाले कमरे में जाकर पंखे के सहारे चादर का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तो आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नाराजगी में उठाया गया आत्मघाती कदम लग रहा है, हालांकि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि किशोरावस्था में बच्चों का स्वभाव अत्यंत संवेदनशील होता है। ऐसे में माता-पिता और बुजुर्गों को बच्चों के साथ संवाद करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›