Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: होटल की खिड़की से 20 फीट नीचे गिरा 3 साल का मासूम, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल घूमने आए मध्य प्रदेश के परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। होटल की खिड़की से बंदर भगाते समय 3 साल का बच्चा 20 फीट नीचे गिर गया, दिल्ली में इलाज के दौरान मौत।

नैनीताल। एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मध्य प्रदेश से अपने परिवार के साथ घूमने आए एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की होटल की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी इस घटना के बाद अलर्ट हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर (हातोद ब्लॉक) निवासी विशाल सैनी अपने परिवार के साथ वीकेंड पर नैनीताल घूमने आए थे। वे मल्लीताल क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह उनका तीन साल का बेटा गौरांश कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान खिड़की के बाहर कुछ बंदर आ गए, जिन्हें देखकर मासूम उन्हें वहां से भगाने की कोशिश करने लगा।
बंदरों को भगाने के प्रयास में मासूम गौरांश अचानक अपना संतुलन खो बैठा। वह खिड़की से सीधे करीब 20 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा। खिड़की से नीचे गिरते ही बच्चा लहूलुहान हो गया और बेहोश हो गया। परिजन और आसपास के लोग तुरंत घायल बच्चे को लेकर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचे। आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के सिर पर बेहद गंभीर चोटें आई थीं।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी में जांच के दौरान पता चला कि बच्चे के सिर की हड्डी और गर्दन में गहरी चोट है। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले गए। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर मासूम की जान नहीं बचा सके और इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement