Report by : CWN Desk
Published at :
टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने बाबा बौखनाग मन्दिर में दर्शन कर लिया आशीर्वाद

अर्नोल्ड डिक्स ने सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली को सराहा

टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने बाबा बौखनाग मन्दिर में दर्शन कर लिया आशीर्वाद
टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने बाबा बौखनाग मन्दिर में दर्शन कर लिया आशीर्वाद

उत्तरकाशी। टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने एसडीआरएफ के साथ बाबा बौखनाग मन्दिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने एसडीआरएफ की कार्यप्रणाली को भी सराहा।
विगत 17 दिनों से सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को विभिन्न बचाव एजेंसियों के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सकुशल रेस्क्यू किये जाने के उपरांत अंतरराष्ट्रीय टनल विशेषज्ञ मिस्टर अर्नोल्ड डिक्स द्वारा आज SDRF टीम के साथ  मन्दिर में दर्शन कर बाबा बौखनाग का आशीर्वाद लिया गया व इस जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए कोटि कोटि नमन किया गया।
दर्शन उपरांत  मिस्टर अर्नोल्ड द्वारा SDRF की कार्यकुशलता, दक्षता व समर्पण की सराहना की गई। इस दौरान उन्होंने उन चुनौतीपूर्ण दिनों को स्मरण करते हुए बताया कि किस प्रकार सभी ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने हेतु कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया और एक दूसरे को मुश्किल वक़्त में सम्भाला। उन्होंने अपने विभिन्न अनुभवों को साझा करते हुए  SDRF टीम का मनोबल बढ़ाया तथा भविष्य में भी इसी तत्परता से कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›