Connect with us

नैनीताल

नैनीताल झील में मिले दो शव, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मृतक युवक की शिनाख्त, 40 वर्षीय व्यक्ति की नहीं हुई पहचान

साभार: (कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड की नैनीताल और भीमताल झील से आज सवेरे दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। नैनीझील से 25 वर्षीय तो भीमताल झील से लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला है।
सोमवार सवेरे नैनीताल जिले में भीमताल केंचुली देवी मंदिर के पास झील में उतराते शव को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला। लगभग 40 वर्षीय इस युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव कई दिन पुराना माना जा रहा है। शव के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं और मौत का कारण डूबना माना जा रहा है। इसके बाद लगभग 10 बजे नैनीझील में क्वालिटी बोट स्टैण्ड के पास एक युवक का शव उतराता दिखा तो नाविकों ने पुलिस को सूचित किया और शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस शव को अस्पताल ले आई लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। मृतक गेठिया निवासी विकास कुमार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल गरमपानी में कोसी नदी में मछली मारते समय पैर फिसलने से बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत

बाईट :- धर्मवीर सोलंकी, कोतवाल मल्लीताल।
बाइट :- विमल मिश्रा, एस.ओ.भीमताल।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement