Connect with us

नैनीताल

वन कर्मियों पर पथराव, खनन माफिया छुड़वाकर ले गए पकड़े वाहन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर में कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, मुकदमा दर्ज

नैनीताल। रामनगर कोसी नदी में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने जमकर पथराव कर दिया। खनन माफिया वन विभाग द्वारा अवैध खनन में पकड़े दो वाहनों को जबरन छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कोसी नदी के बंजारी प्रथम गेट पर अवैध खनन रोकने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि मौके पर चार अज्ञात लोगों द्वारा वन विभाग की टीम पर जमकर पथराव कर दिया। जिसमें विभाग का सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। कोतवाल ने बताया कि खनन माफियाओं द्वारा वन विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन में पकड़े गए दो वाहनों जबरन छुड़ा लिया। वाहन खनन माफिया अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

Select Language

Advertisement