Report by : Paras Bisht
Published at :
पीरुमदारा में कार और बस की भीषण टक्कर

फरिश्ता बनकर पहुंचा रामनगर निवासी अंकित, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

रामनगर । राजकीय मार्ग पर पीरुमदारा पुलिस चौकी से चार किलोमीटर दूर चौधरी ढाबे के निकट एक कार और  निजी बस की भीषण टक्कर में कार सवार दो लोग गंभीर और तीन अन्य मामूली रुप से चोटिल हो गए । गंभीर रूप से घायलों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
दुर्घटना के बाद राजकीय मार्ग पर लंबा जाम लग गया ,, पुलिस ने राहगीरों को हटाते  हुए बड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया। रामनगर से करनाल जा रही  स्विफ्ट कार की काशीपुर से  बारात लेकर रामनगर  आ रही  बस से जोरदार टक्कर हो गई,, टक्कर इतनी जबरदस्त थी, की कार के परखच्चे उड़ गए ।और कार में सवार 5 सवारियों में से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जबकि अन्य तीन को मामूली चोटें आई हैं । घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंचे पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने अपने साथियों के साथ गंभीर रूप से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त  स्विफ्ट वीडीआई   कार HR 78 D 9451 से निकालकर  काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया रहा है। स्विफ्ट कार को अनुष्का नाम की महिला चला रही थी। यह लोग रामनगर से अपने एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के उपरांत वापस करनाल जा रहे थे। जबकि सामने से आ रही बस बारातियों को लेकर रामनगर जा रही थी,, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
सबसे खास बात यह है ,कि घटना के समय सबसे पहले फरिश्ते की तरह पहुंचे रामनगर निवासी अंकित बधोन ने दुर्घटना के बाद मौके पर उपस्थित पुलिस की पूरी मदद की।और घायलों को अपने वाहन से काशीपुर के एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाने में पुलिस का सहयोग किया। बताया जा रहा है । अंकित का रामनगर में पंतजलि का स्टोर है । उप निरीक्षक राजेश जोशी ने अंकित के सहयोग के लिए उनकी सराहना की है ।

पीरुमदारा में कार और बस की भीषण टक्कर
पीरुमदारा में कार और बस की भीषण टक्कर
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›