Connect with us

नैनीताल

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पत्नी रत्ना के साथ पहुंचे नैनीताल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अपने स्कूल के दिनों को याद कर स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ के साथ खिंचवाए फोटो

साभार (कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल पहुँचे बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने अपने पूर्व स्कूल में अभिनय कर पुरानी यादों को एक बार फिर से ताजा कर लिया। नसीर ने पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाए।
बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी रत्ना पाठक के साथ नैनीताल घूमने आए हुए हैं। नसीर नैनीताल भ्रमण के दौरान आज अपने पूर्व स्कूल सेंट जोसफ कॉलेज पहुँचे। जहाँ स्कूल के प्रधानाचार्य ने उनका स्वागत किया। नसीर ने स्कूल के साइंस लैब, कॉलेज फ्रंट, व्यायाम शाला, डाइनिंग हाल का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के सभागार हाल में अभिनय कर पुरानी यादों को ताज किया। नसीर को स्कूल में देख स्कूल स्टाफ ने भी उनके साथ तस्वीरे खिंचवाई। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो ने नसीर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में सुरक्षा के मद्देनजर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश, देखें आदेश

Select Language

Advertisement