Report by : CWN Desk
Published at :
(कमल जगाती)
नैनीताल। नैनीताल में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत ये रही कि कार में उस समय कोई नहीं बैठा था।
नैनीताल में तल्लीताल के टूटा पहाड़ क्षेत्र में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार को उसका चालक बाहर से साफ कर रहा था जब वो लुढकते हुए सीधे खाई की तरफ चली गई और 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार रानीखेत की बताई जा रही है जो पर्यटकों को लेकर यहां आई थी। सफेद रंग की इनोवा कार संख्या यू.के.04 टी.ए.2151 खाई में जाकर नाली में खड़ी हो गई। पुलिस के अनुसार गाड़ी का बीमा है और उसे निकलने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।