Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर पापड़ी गांव में डंपर-ट्राली की टक्कर

रामनगर (नैनीताल)। क्षेत्र के पापड़ी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट उप खनिज से भरे एक डंपर की सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों वाहनों को खासा नुकसान हुआ है। जनहानि नहीं हुई है। जहां पर यह दुर्घटना हुई है उसके इर्द-गिर्द तीन चार पब्लिक स्कूल भी है ।
कल भी खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क के निकट खड़े ब्रीजा कार से टकरा गई थी ।
ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है । शासन ने कुछ दिन पूर्व गांव के बाहर स्थित वन विभाग की सड़क को खोदकर आम वाहनों के लिए बंद कर दिया है। शासन का कहना है। इस मार्ग से अवैध खनन की आवाजाही हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक तीन चार गांव के ग्रामीण बरसों से सामान्य आवाजाही के लिए इस मार्ग का प्रयोग करते आ रहे हैं। यहां तक कि कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर सरकार से अनुरोध किया था । कि इस मार्ग को बंद करने से क्षेत्र के दूसरे संपर्क मार्गो पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा । जिससे दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ जाएगी और ठीक ऐसा हुआ भी। पिछले तीन दिन से इस क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।
ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया शासन द्वारा वन विभाग के संपर्क मार्ग को खोदने का कदम किसी दबाव में उठाया गया है,, जबकि खनिज गेट अंदर होने के कारण इस मार्ग से अवैध खनन का सवाल ही नहीं उठता, अगर ऐसा है भी तो अवैध खनन को रोकने के लिए सड़क खोदने के बजाय पुलिस बल बढ़ाया जाना चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›