Connect with us

नैनीताल

बीड़ी पांडेय अस्पताल का केन्द्र सरकार की टीम ने किया निरीक्षण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती)
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल का केन्द्र सरकार से आई टीम ने गुणवत्ता सुधार सेवा कार्यक्रम के तहत निरीक्षण किया। गुजरात और पश्चिम बंगाल से आई दो टीमो ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण।
नैनीताल में स्थानीय बी.डी.पांडेय अस्पताल का गुजरात और पश्चिम बंगाल आई दो टीमो ने निरीक्षण किया। केंद्र सरकार की तरफ से आई टीम ने गुणवत्ता सुधार सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम के डॉक्टर निमित ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अस्पताल में आने वाले मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिल सके इसपर ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि उनके द्वारा 6 विभागों का निरीक्षण किया गया ताकि जो कमियां हैं, उनको दूर किया जा सके। टीम में आए चिकित्साक्कों ने बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल के कार्यो की सराहना भी की।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में तेंदुए का आतंक: घर के पास से महिला को उठा ले गया आदमखोर, 5 किमी दूर मिला शव
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement