Report by : CWN Desk
Published at :
पिथौरागढ़: आग में जिंदा जली वृद्धा, घर का सारा सामान हुआ राख

रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दोनों युवक अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति विहार कॉलोनी, रुद्रपुर निवासी योगेश चौधरी अपने फुफेरे भाई मोहित चौधरी, निवासी आदर्श कॉलोनी घासमंडी, के साथ बाइक से हल्द्वानी गए थे। काम निपटाने के बाद दोनों देर रात बाइक से रुद्रपुर लौट रहे थे। इसी दौरान नैनीताल रोड स्थित सिडकुल क्षेत्र में पारले चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस को दोनों युवक गश्त के दौरान सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि योगेश ने हाल ही में बी.फार्मा की पढ़ाई पूरी की थी और वह भविष्य की योजनाएं बना रहा था, जबकि मोहित एक ग्लास स्टोर में मार्केटिंग का कार्य करता था और घर का जिम्मेदार सदस्य था। दोनों युवकों की असमय मृत्यु से मोहल्ले और परिजनों में शोक की लहर है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसा कितनी तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ होगा, इसका अंदाजा सड़क पर बिखरे बाइक के हिस्सों और खून से लगाया जा सकता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›