Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी: कार खाई में गिरी, दो शिक्षकों और एक महिला की दर्दनाक मौत

खटीमा। टनकपुर से लौटते समय एक भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के एक व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब व्यवसायी सीताराम (62) पुत्र कैलाश चन्द्र गुप्ता अपनी कार से हल्द्वानी लौट रहे थे। वह हल्द्वानी के आरटीओ रोड, आदर्श कॉलोनी निवासी थे और पेशे से हार्डवेयर व्यवसायी थे। जानकारी के अनुसार, वह व्यापारिक कार्य से मंगलवार को टनकपुर आए हुए थे और देर शाम वापस लौट रहे थे।

रास्ते में पहेनिया-कुटरी बाईपास पर केआईटीएम कॉलेज के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीताराम स्वयं कार चला रहे थे और टक्कर लगते ही वाहन के भीतर फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार से उन्हें बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीताराम की मृत्यु की खबर से परिजनों और व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान की जा रही है और उसे हिरासत में लेने की प्रक्रिया चल रही है। यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही से हो रहे हादसों पर सवाल खड़े कर रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›