Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी रेलवे बाजार में दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो.

डीएम ने लिंग परिवर्तन का पहचान पत्र व प्रमाण पत्र दिया

हल्द्वानी। जन्म से लिंग के विपरीत जीवनयापन कर रहीं दो लड़कियों को अब लड़कों का दर्जा मिल गया है। भारत सरकार के नेशनल पोर्टल फार ट्रांसजेंडर पर्सन्स पर दोनों के नाम दर्ज होने के बाद डीएम ने उन्हें पहचान पत्र व प्रमाण पत्र सौंप दिए हैं।
पोर्टल पर नैनीताल जिले की दो युवतियों ने लड़के का दर्जा पाने के लिए आवेदन किया था। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि आवेदकों को विधेयक की धारा पांच के अधीन पहचान पत्र व प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को इस कार्य के लिए नोडल बनाया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर आवेदन करने के बाद लड़के व लड़कियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाता है, ताकि कोई गलत प्रमाण पत्र न बन सके।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से उभयलिंगी व्यक्ति अधिनियम 2019 लागू किया गया है। इसके तहत लिंग के विपरीत जीवन जीने वाले युवक-युवतियों को नेशनल पोर्टल फार ट्रांसजेंडर पर्सन्स पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›