Report by : gulabsingh
Published at :
हल्द्वानी रेलवे बाजार में दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो.

हल्द्वानी होली पर्व के मुख्य दिन यानी कि आगामी 8 मार्च (बुधवार) को बाइक सवार नैनीताल नहीं जा सकेंगे और कॉर्बेट में भी पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। कॉर्बेट प्रशासन ने होली पर पार्क को बंद रखने का फैसला किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया है कि होली पर नैनीताल में हुड़दंग मचाने वालों पर लगाम लगाने के लिए तय किया है कि बाइक सवारों को हल्द्वानी में काठगोदाम और रामनगर में पीरूमदारा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं स्थानीय निवासियों को पहचान पत्र दिखाने पर ही जाने दिया जाएगा।कॉर्बेट पार्क के निदेशक डॉ. धीराज पांडेय ने बताया कि होली के दिन यूपी के रामपुर, मुरादाबाद, बरेली समेत कई शहरों और उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में बाइक सवार युवक नैनीताल जाते हैं। कई बार शराब के नशे में होने की वजह से हादसे भी होते हैं जिसे देखते हुए उन्होंने पार्क को बंद रखने का निर्णय लिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›