Connect with us

जल -जंगल -जमीन

मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर दो शिकारी किए गए तैनात, स्थानीय जनता की सुरक्षा पर जोर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली(नैनीताल)।ओखलकांडा क्षेत्र के बढ़ौन वन क्षेत्र में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने स्थानीय जनता की सुरक्षा के लिए दो अनुभवी शिकारियों को तैनात किया है।
प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल आकाश गंगवार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हरीश सिंह धामी, पुत्र स्व. श्री शेर सिंह, निवासी ग्राम देवीधुरा, पोस्ट पटुवाडागर, जिला नैनीताल
विपिन चन्द्र, पुत्र श्री नारायण चन्द्र, निवासी नियर ब्लॉक कार्यालय, मल्लीताल, भीमताल, नैनीताल को मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति में वन विभाग को सहयोग प्रदान करने हेतु नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 दिसंबर 2025 को बढ़ौन वन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चमोली, तहसील धारी, जिला नैनीताल में रेखा देवी पत्नी पान सिंह की वन्यजीव के हमले में मृत्यु हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग के अनुसार, दोनों शिकारी वन क्षेत्राधिकारी, बढ़ौन वन क्षेत्र, हैड़ाखान के निर्देशन में कार्य करेंगे और स्थानीय जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य संभावित हिंसक वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करना होगा।
वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें, अकेले जंगल की ओर न जाएं और किसी भी संदिग्ध वन्यजीव गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली में वन एवं वन्यजीव संरक्षण पर गोष्ठी आयोजित

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement