Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में अनियंत्रित थार ने दो लोगों को टक्कर मारी, 30 ग्राम चरस बरामद

रामनगर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पहली घटना पीरूमदारा के पास हाईवे 309 पर हुई, जहां एक पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने रामनगर आए थे।


एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि 26 वर्षीय रोहित अपने दो साथियों के साथ रामनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी समारोह के बाद वे बाइक से दूसरे होटल में सोने के लिए जा रहे थे, तभी उनकी बाइक और एक पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में रोहित की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।
दूसरी घटना रामनगर-कालाढूंगी हाईवे पर हुई, जहां स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में स्कूटी सवार पूर्व फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पूर्व सैनिक 72 वर्षीय गंगा दत्त काला स्कूटी से कालाढूंगी की ओर जा रहे थे। धमोला पेट्रोल पंप के पास उनकी स्कूटी और एक बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में गंगा दत्त काला और बाइक सवार उवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। गंगा दत्त काला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›