Connect with us

देहरादून

भानियावाला फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: कांवड़ियों की बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भानियावाला फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब कांवड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय पांच कांवड़िए स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सरभंग कुटी में षष्टम वार्षिक पुण्यतिथि समारोह संपन्न

तेज रफ्तार में चल रही बाइक अचानक फ्लाईओवर पर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे बाइक पर सवार पांचों कांवड़िए सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दो गंभीर घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक अन्य को सीएचसी डोईवाला में भर्ती कराया गया है।

डोईवाला कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण दो कांवड़ियों की मृत्यु हुई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार सभी कांवड़िए रायपुर छह नंबर पुलिया, देहरादून क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  पीसीबी अधिकारियों ने बीएचईएल सेक्टर तीन से सुभाषनगर जाने वाले मार्ग पर फैले कूड़े पर जताई नाराजगी

Select Language

Advertisement