Connect with us

देहरादून

महिलाओं के अपमानजनक गीत को लेकर गायक पवन सेमवाल पर केस, पूछताछ के बाद रिहा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी वाले गीत को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में लोक गायक पवन सेमवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने उन्हें रविवार सुबह हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में नोटिस देकर रिहा कर दिया। उन्हें 29 जुलाई को दोबारा थाने बुलाया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चंद्र विहार, पटेलनगर निवासी मंजू की ओर से शिकायत दी गई थी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को यूट्यूब चैनल ‘भुवनेश्वरी प्रोडक्शन’ पर पवन सेमवाल का एक गीत प्रसारित हुआ, जिसमें उत्तराखंड की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। इस गीत को फेसबुक पर भी शेयर किया गया था। विवाद बढ़ने पर पहले इसे हटाया गया, लेकिन शनिवार को फिर से अपलोड कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पति से झगड़े के बाद ऋषिकेश में गृहिणी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बच्चों को स्कूल भेजकर दी जान!

पुलिस ने मामले में पवन सेमवाल के खिलाफ महिलाओं के अपमान और समाज में भय फैलाने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की। रविवार सुबह उन्हें थाने बुलाकर गीत की सामग्री और उद्देश्य को लेकर पूछताछ की गई। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया कि वह भविष्य में इस प्रकार की सामग्री प्रसारित न करें।

यह भी पढ़ें 👉  2024 तक नागरिक संहिता लागू होने की उम्मीद: रामदेव

वहीं, पवन सेमवाल का कहना है कि उनके खिलाफ राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की गई है। इस मामले को लेकर रविवार को पटेलनगर थाने में पूरे दिन हलचल बनी रही। कुछ संगठनों ने पवन की गिरफ्तारी की मांग की, वहीं कुछ लोग उनके समर्थन में पहुंचे और मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। मामला फिलहाल जांच के दायरे में है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement