Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में तैनात यूपी सिंचाई विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- हरिद्वार में भीमगोडा बैराज का गेट टूटने के मामले में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के दो बड़े अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। शासन ने दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक भीमगोड़ा बैराज का गेट टूटने के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने कार्रवाई करते हुए एसडीओ शिव कुमार कौशिक और अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन को सस्पेंड कर दिया है। दोनों अधिकारियों को लखनऊ में अटैच किया गया है। पूरे मामले की जांच अधीक्षण अभियंता को सौंपी गई है। बता दें कि 6 जुलाई को गंगा में पानी का सैलाब आने से भीमगोडा बैराज का गेट नंबर-10 टूट गया था। जिसके बाद जांच में इन दोनों अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। यूपी सिंचाई विभाग के दोनों बड़े अधिकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस अफसरों ने 2000 पुलिस कर्मियों के साथ विष्णु घाट की सफाई कर गंगा में किया स्नान, लगाए मां गंगा के जयकारे

Select Language

Advertisement