हल्द्वानी

हल्द्वानी हिंसा में बनभूलपुरा थाना फूंकने वाले सपा नेता के भाई समेत उपद्रवियों पर यूएपीए लगाया

8 फरवरी को हुई हिंसा के उपद्रवियों में तीन निवर्तमान पार्षद भी शामिल, उपद्रवियों पर दर्ज होगा हत्या का भी मुकदमा
हल्द्वानी। बनभूलपुरा उपद्रव के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक पर आपराधिक कानून संसोधन अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) लग चुका है। अब पुलिस ने सपा नेता के भाई समेत बनभूलपुरा थाना फूंकने वाले सभी उपद्रवियों पर यूएपीए लगा दिया है। उपद्रवियों में तीन निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं।
आठ फरवरी को बनभूलपुरा में सरकारी जमीन से अवैध मदरसा व नमाज स्थल तोड़ने पर उपद्रव हुआ था। पुलिस, नगर निगम व प्रशासन पर पथराव व आगजनी हुई। बनभूलपुरा थाना पेट्रोल बम से फूंक दिया गया था। सोमवार को मलिक पर यूएपीए लगाने की बात सामने आई थी।
एसएसपी के अनुसार बनभूलपुरा थाना फूंकने के मामले में 16 नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी की थी। इन उपद्रवियों पर यूएपीए लगाया गया है। पुलिस के अनुसार उपद्रवियों में सपा नेता का भाई भी शामिल है। बनभूलपुरा थाने फूंकने में शामिल 36 उपद्रवियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे प्रकरण में उपद्रवियों की गिरफ्तारी की संख्या 82 है। जबकि मलिक का बेटा अब्दुल मोईद अब भी फरार है। जिसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
बनभूलपुरा उपद्रव के दौरान अलबसर नाम का युवक घायल हो गया था। उसके पेट में धारदार हथियार से हमला हुआ था। तीन दिन पहले अलबसर ने एसटीएच में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि अलबसर की मौत उपद्रवियों ने की या किसी रंजिश में हुई, इसकी जांच चल रही है। उपद्रव में अलबसर की मौत की पुष्टि हुई तो सभी उपद्रवियों पर हत्या की धारा में मुकदमा किया जाएगा।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी