Connect with us

नई दिल्ली

उत्तराखंड विधानसभा में UCC बिल पेश, लगे जय श्री राम के नारे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

UCC पर ड्राफ्ट लाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना


देहरादून
। उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता कानून (UCC) का ड्राफ्ट पेश किया। धामी ने कहा कि इस बिल में सभी धर्मों और सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। UCC पर ड्राफ्ट लाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है।
बिल पेश करने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिस वक्त का लंबे समय से इंतजार था, वो पल आ गया है। न केवल प्रदेश की सवा करोड़ जनता बल्कि पूरी देश की निगाहें उत्तराखंड की ओर बनी हुई हैं। यह कानून महिला उत्थान को मजबूत करने का कदम है जिसमें हर समुदाय, हर वर्ग, हर धर्म के बारे में विचार किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैसे ही विधानसभा में UCC बिल को टेबल किया, भाजपा के विधायक जय श्री राम के नारे लगाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  इंडिगो की फ्लाइट में यात्री की मौत, कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित उत्तराखंड विधानसभा में UCC बिल पेश होने के बाद कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
वहीं, उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुए UCC बिल को AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों के खिलाफ साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए बिल के जरिए मुसलमानों को उनके मजहब से दूर करने की साजिश की जा रही है। ओवैसी ने कहा कि जब जनजातियों को इस बिल से बाहर रखा गया है, तब यह यूनिफॉर्म सिविल कोड कैसे हो सकता है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्ष को बिल की कॉपी ही नहीं दी गई है। बिल की कॉपी न होने की स्थिति में इस पर चर्चा करना संभव नहीं है।

Select Language

Advertisement