Connect with us

हरिद्वार

UKSSSC परीक्षा 31 को, जनपद हरिद्वार में 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

2 सुपरजोन, 4 जोन और 10 सेक्टर में किया गया विभाजित, भारी पुलिस बल नियुक्त
हरिद्वार
। स्नातक स्तरीय UKSSSC परीक्षा 31 दिसम्बर को होगी। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए निर्देश के क्रम में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार द्वारा उक्त परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त सेक्टर एवं जोनल प्रभारी को ब्रीफ किया गया।
इस दौरान मातहत को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्री स्वतंत्र कुमार द्वारा उन्हे बताया गया कि चैकिंग अथवा परीक्षा के दौरान कोई भी गड़बड़ मिलने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारी से बात करें।
उक्त के अतिरिक्त एसपी सिटी द्वारा बताया गया कि परीक्षा केन्द्रों  चल रही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे वस्त्र में भी पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर लौटते वक्त हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, हल्द्वानी के व्यवसायी की मौत

ऐहतियात के तौर पर परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार की डिवाइस का प्रयोग न करने की सलाह देते हुए श्री कुमार द्वारा बताया गया कि ड्यूटी पर नियुक्त सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा केन्द्र में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करे। परीक्षा संपन्न होने तक केंद्र पर नियुक्त पुलिस बल सतर्कता के साथ अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Select Language

Advertisement