Connect with us

देहरादून

देहरादून में फ्लाईओवर पर बेकाबू यूटिलिटी ने बाइक सवार सिपाही को कुचला, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मोहकमपुर फ्लाईओवर पर बेकाबू दौड़ रहे यूटिलिटी वाहन ने बाइक सवार सिपाही को कुचल दिया। हादसे में बुरी तरह गंभीर घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
अस्पताल में डाक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रेशम माजरी, जीवनवाला, डोईवाला निवासी सिपाही पंकज जोशी (44) हाल में देहरादून स्थित पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार रात ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे मोहकमपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो यूटिलिटी गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोशी को जोगीवाला चौकी से मौके पर पहुंची चीता टीम ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डाक्टरों ने रात साढ़े दस बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Select Language

Advertisement